शिकार करने आए तेंदुए को महिला ने बॉलीबॉल नेट से दबोचा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो वारदातों को अंजाम देने के बाद आतंक का पर्याय बना तेंदुए को पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। तेंदुए को पकड़ने में बारूका की ग्रामीण महिला ने हिम्मत दिखाई, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका। 

मिली जानकारी के अनुसार बारूका में दो शिकार करने के बाद तेंदुआ तीसरे शिकार की तलाश में एक घर के पास पहुंचा था। घर में बच्चे मौजूद थे और तेंदुआ बढ़ रहा था। बच्चों की मां ने तेंदुआ को देखा, तो घर में मौजूद बॉलीबाल खेलने वाला नेट उसके उपर डाल दिया। महिला के साथ मौजूद परिजन और अन्य ग्रामीणों ने नेट पर तेंदुए को फंसा देखा तो उसको पकड़कर अपनी गिरफ्त में लिया और वन अफसरों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन अफसरों ने तेंदुए को लोहे के जाल में शिफ्ट किया और अभ्यारण्य लेकर उसे वापस गए है। बच्ची के लिए तेंदुए पर नेट फेकने वाली महिला की पूरी गांव प्रशंसा कर रहा है। बहादुर महिला के नाम का खुलासा अभी वन अफसरों की टीम ने नहीं किया है। 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई