तुम्हारी बेटी कहां है, उसका रेप करेंगे’ यहीं खत्‍म नहीं हुई हैवान‍ियत, फिर जो किया सुनकर कांप जाएगी रूह 

मुजफ्फरपुर: कोलकाता के आरजी अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्‍टर की रेप-हत्या मामले में सीबीआई 35 इंटर्न समेत कई ट्रेनी डॉक्टरों से पूछताछ करेगी. दूसरी तरफ देशभर में डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. इस मामले के ठीक 72 घंटे बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में एक और दरिंदगी होती है, इस घटना को जिसने भी सुना उसके रूह कांप उठी.

नाबालिग के साथ रेप और फिर हत्या :

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग, जिसकी उम्र 14 साल बताई जाती है, पांच दबंग रात में आते हैं. मां बाप से पूछते है कि तुम्हारी बेटी कहां है, उसका रेप करेंगे. इसके बाद लड़की को घर से उठाकर ले जाते हैं. वजह शादी से इनकार करना प्रथम दृष्टया बताया जाता है. इसके बाद उन दरिंदो ने जो कहा वो किया.

प्राइवेट पार्ट पर चाकू से सैकड़ों बार हमला:

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है. जिस तरह से नाबालिग की हत्या की गई है, लोग कुछ बता भी नहीं पा रहे हैं. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट में सैकड़ों बार चाकू से गोदा गया. उसके स्तन को काट लिया गया, ये बात तब पता चली जब तालाब किनारे लोगों ने उसका शव देखा. हालांकि मुजफ्फरपुर पुलिस प्राइवेट पार्ट और ब्रेस्ट काटने की बात से इनकार कर रही है.

मौका-ए-वारदात से खून लगा खुरपी बरामद:

घटना के बाद मौके पर 12 अगस्त को पुलिस और एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची थी. इस दौरान मौका-ए-वारदात से टीम ने एक लोहे की खुरपी बरामद की थी, जिसमें खून लगा हुआ था. पुलिस के अनुसार नाबालिग की हत्या हुई है, उसके सिर गर्दन और हाथ पर खुरपी से हमले के निशान भी पाए गए हैं.

क्या बोली मृतक की मां?:

इस बारे में मृतक लड़की की मां ने बताया गांव कि दबंग युवक संजय राय ने मेरी बेटी के दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी. उनके मुताबिक शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी लगातार मेरी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था. वारदात की रात भी वह घर आया था. शादी से इनकार करने पर उसने जबरन मेरी बेटी को उठा लिया. वहीं अगले दिन उसकी लाश मिली.

एफआईआर में गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप: वहीं मृतक की मां ने इस संबंध में मुख्य आरोपी संजय राय समेत 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है.

एक आरोपी अपनी गाड़ी के साथ गिरफ्तार:

नाबालिक दलित लड़की की नृशंस हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त संजय यादव के सहयोगी मिथिलेश कुमार सहित कुछ सहयोगियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. मिथिलेश पर यह आरोप है कि हत्याकांड के बाद अभियुक्त संजय यादव को जिले से बाहर भागने में उसने मदद की थी. मिथिलेश ने अपने बोलेरो का उपयोग किया था और उसे भगाने में मदद की थी.पुलिस ने मिथिलेश को उसके बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button