कवर्धा में दर्दनाक हादसा: पानी टैंकर नदी में गिरा, चालक की मौत

कवर्धा। जिले के गौरमाटी गांव में रविवार को एक हादसे में पानी टैंकर के चालक की मौत हो गई है. दरअसल, स्टॉप डेम निर्माण कार्य के लिए पानी लाया जा रहा था. ढाल में ट्रैक्टर वाटर टैंकर अनियंत्रित होकर नदी में निचे गिर गया. वाहन के निचे दबकर चालक नरेश साहू की मौत हो गई. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार, कार्यस्थल पर पानी लेकर जा रहा ट्रैक्टर पुल पार करने के दौरान अनियंत्रित होकर नदी में पलटकर गिर गया. इससे पहले चालक ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया, जब ट्रैक्टर नहीं रुका तो ट्रैक्टर पर सवार एक साथी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं चालक ट्रैक्टर समेत नदी में गिर गया। जिससे वाहन के निचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक को नदी से बाहर निकाला. जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच जारी है‌.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई