Yoga Tips To Reduce Belly Fat: बिगड़ी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का असर शरीर और पेट पर दिखने लगता है। इससे शरीर की चर्बी बढ़ जाती है और तोंद निकल आता है। पेट की बढ़ी हुई वसा शरीर की बनावट को तो प्रभावित करती ही है, साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है।जिद्दी चर्बी को घटाने के कई तरीके हैं। जीवनशैली में बदलाव, संतुलित और फाइबर युक्त भोजन का सेवन व शारीरिक गतिविधियों जैसे व्यायाम और योग से चर्बी घटाई जा सकती है। अगर आप भी मोटापा या पेट की चर्बी को घटाना चाहते हैं तो कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत डाल लें। यहां आपको ऐसे योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जो पेट के साथ ही शरीर के अन्य भागों की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक हैं।
भुजंगासन भुजंगासन का अभ्यास कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत दिला सकता है। इस आसन से पेट की चर्बी को कम करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है। कैसे करें भुजंगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब दोनों हथेलियों को कंधों के पास रखें। धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं। 15-30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
नौकासन नौकासन को बोट पोज भी कहते हैं। नौकासन के अभ्यास पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और अतिरिक्त चर्बी को जलाने में मदद करता है। कैसे करें: इस आसन को करने के लिए किसी समतल स्थान पर पीठ के बल लेट जाएं। अब पैरों और सिर को धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठाएं। हाथों को सामने की ओर सीधा करें, ताकि शरीर नाव की आकृति जैसा दिखे। इस मुद्रा को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें।
कपालभाति प्राणायाम आसनों के साथ ही ध्यान और प्राणायाम भी चर्बी घटाने में असरदार हो सकते हैं। कपालभाति प्राणायाम प्राणायाम पेट की चर्बी को तेज़ी से कम करने के लिए बेहद उपयोगी है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन को सुधारता है। कैसे करें: सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में बैठें। नाक से सांस को तेज़ी से बाहर छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें। इसे 1 मिनट तक दोहराएं।
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।