Facial Side Effect: बार-बार फेशियल कराने से बिगड़ सकती है चेहरे की रंगत, यहां जान लें इसके बड़े नुकसान

Facial Side Effect: आज-कल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे की चमक कम होने लगती है। ऐसे में लोग पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, ताकि उनका चेहरा खिल उठे। इन्हीं ट्रीटमेंट्स में फेशियल काफी अहम माना जाता है। 

प्राकृतिक नमी में होगी कमी यदि आप बार-बार फेशियल कराएंगी तो इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है। ऐसे में चेहरे पर ड्राईनेस और पीलापन आ सकता है। इसलिए हमेशा कुछ-कुछ समय के अंतर के बाद ही फेशियल करें, ताकि ये परेशानी न आए।   

खुल जाते हैं त्वचा के पोर्स यदि आप बार-बार बिना किसी स्किन विशेषज्ञ की सलाह के फेशियल कराते हैं तो इससे त्वचा के पोर्स न सिर्फ बड़े हो जाते हैं, बल्कि वो काफी खुल जाते हैं। जिसकी वजह से उनमें धूल-मिट्टी जमा होकर पिंपल्स हो सकते हैं।  

त्वचा पर होने लगती है जलन  फेशियल में स्क्रब और मसाज भी की जाती है। इसकी वजह से कई बार स्किन सेंसिटिव हो जाती है। सेंसिटिव त्वचा पर लालपन, खुजली और जलन होना बेहद आम परेशानी है। ऐसे में बार-बार फेशियल से बचें। 

होने लगते हैं पिंपल्स फेशियल में काफी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन रिएक्ट कर सकती है। इसकी वजह से मुंहासों की परेशानी भी हो सकती है।  

त्वचा होने लगती है पतली बार-बार एक्सफोलिएशन की वजह से त्वचा की ऊपरी लेयर कमजोर हो जाती है। इससे स्किन पर जल्दी एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। इसलिए यदि फेशियल करा रही हैं तो अन्य चीजों का भी ध्यान रखें।  

सही समय है कब ? यदि फेशियल कराना चाहती हैं तो इसमें कम से कम एक महीने का गैप रखें। ऐसे पार्लर का चयन करें, जहां नेचुरल और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता हो। इससे आपका चेहरा केमिकल्स से दूर रहेगा। स्किन टाइप के अनुसार फेशियल कराएं, न कि हर बार अलग-अलग ट्रीटमेंट लें।