सांप या बिच्छू का दिखना अगर सुबह-सुबह सांप, बिच्छू या कोई विषैला जीव दिखाई दे जाए, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। यह दिनभर तनाव या विवाद का कारण बन सकता है।

टूटा हुआ शीशा या आईना अगर उठते ही टूटा हुआ शीशा या क्रैक वाला मिरर दिखाई दे जाए, तो यह दुर्भाग्य और अशांति का प्रतीक होता है। यह आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकता है।

सुनसान या वीरान स्थान की तस्वीर दीवार पर लगी ऐसी फोटो या पेंटिंग जो वीरान, अकेलेपन या अंधेरे का प्रतीक हो, वो भी उठते ही देखना मन को अशांत और नकारात्मक बना सकता है।

अंतिम संस्कार या श्मशान से जुड़ी छवि ऐसी तस्वीरें या दृश्य जिनमें मौत या दुख का संकेत हो, उन्हें सुबह-सुबह देखना दिनभर उदासी और मानसिक दबाव का कारण बन सकता है।

रोता हुआ या दुखी व्यक्ति सुबह उठकर अगर किसी को रोते या मायूस हालत में देखते हैं, तो यह संकेत करता है कि दिन में किसी भावनात्मक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।