दोनों शेक फायदेमंद, पर बनाना शेक आगे
मैंगो और बनाना शेक दोनों वजन बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन बनाना शेक में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा प्रभावी माना जाता है।
बनाना शेक में ज्यादा कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट
बनाना शेक में नैचुरल शुगर, कार्ब्स और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। ये सभी शरीर को जरूरी एनर्जी देते हैं और हेल्दी तरीके से फैट बढ़ाने में मदद करते हैं।
मांसपेशियों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद
बनाना शेक मसल्स को एक्टिव रखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल को भी हेल्दी बनाए रखता है।
पाचन और इम्यूनिटी को करता है मजबूत
बनाना शेक पीने से पाचनतंत्र बेहतर रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। इससे थकावट और कमजोरी भी दूर होती है।