वजन घटाने के लिए ओट्स या सूजी में से कौन बेहतर है वजन घटाने के लिए ओट्स और सूजी दोनों ही लोकप्रिय विकल्प हैं, लेकिन पोषण के नजरिए से फर्क साफ है। ओट्स में घुलनशील फाइबर (बीटा-ग्लूकन) अधिक होता है, जो पाचन को धीमा करता है, पेट भरा रखता है और क्रेविंग कम करता है। यह ब्लड शुगर को स्थिर रखता है और कैलोरी सेवन को घटाने में मदद करता है। दूसरी ओर, सूजी में फाइबर कम लेकिन प्रोटीन अच्छा होता है। हालांकि यह कुछ समय के लिए पेट भर सकता है, लेकिन इसका हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे भूख जल्दी लगती है। यदि आप वजन घटाना चाहते हैं, तो ओट्स, खासकर बिना प्रोसेस किए हुए ओट्स, बेहतर विकल्प हैं। ये न केवल लंबे समय तक तृप्त रखते हैं बल्कि चयापचय को भी सपोर्ट करते हैं। निष्कर्ष: वजन घटाने के लिए हाई-फाइबर, लो-ग्लाइसेमिक ओट्स ज्यादा प्रभावी हैं, जबकि सूजी सीमित मात्रा में ही सही रहती है।
वेट लॉस के लिए कैसे करें ओट्स का सेवन वेट लॉस के लिए आप ओट्स का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। लेकिन, सबसे कारगर तरीका यह है कि आप पहले ओट्स को रात में पानी मे भिगोकर रख दें। फिर सुबह ओट्स में फल और बाकी ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खा लें। आप ठंडे दूध में भी ओट्स मिलाकर खा सकते हैं। इससे इसका फाइबर बढ़ जाता है, आंतों की गति तेज होती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फिर वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा आप खिचड़ी की तरह खूब सारी सब्जियों के साथ ओट्स बनाकर खा सकते हैं। तो वजन घटाने के लिए आप इस प्रकार से ओट्स खा सकते हैं।

FAQ – क्या ओट्स रोज खाना अच्छा होता है?रोजाना ओट्स खाने से आपके शरीर को नुकसान नहीं होता इसलिए आप इसे रोज खा सकते हैं। नाश्ते में खाने से ये आपके पेट को किक स्टार्ट देता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है। इससे आपको क्रेविंग नहीं होती और आप अपने दिनभर की क्रेविंग से बचे रह सकते हैं। – क्या डायबिटीज के मरीज ओट्स खा सकते हैं?डायबिटीज के मरीद भी ओट्स खा सकते हैं बस ध्यान रखें कि इसमें सब्जियों को शामिल करें और इसे नमकीन ओट्स के रूप में खाएं। कोशिश करें कि इसे दूध में मिलाकर न खाएं। साथ ही किसी भी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स और फलों के साथ इसके सेवन से बचें। – एसिडिटी में सूजी खाना चाहिए या नहीं?एसिडिटी में सूजी खाने से बचना चाहिए क्योंकि सूजी को पचाना कई बार पेट के लिए आसान नहीं होता। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है जिससे गैस व एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आपको एसिडिटी में सूजी के सेवन से बचना चाहिए।