पैदल चलना यानी वॉक करने की आदत, व्यायाम के सबसे सरल और प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके लिए आपको किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता भी नहीं होती है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल बना रहता है कि किस समय वॉक करना ज्यादा फायदमंद है, मार्निंग वॉक या इवनिंग वॉक?

वॉक करने की आदत के कई सारे लाभ कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चल लेते हैं तो इससे स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिल सकता है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पैदल चलना यानी वॉक करने की आदत, व्यायाम के सबसे सरल और प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके लिए आपको किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता भी नहीं होती है। पैदल चलना हृदय स्वास्थ्य, वजन प्रबंधन में मदद करने के साथ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है।

अब वापस उसी सवाल पर आते हैं कि मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक आपके लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो कभी भी वॉक करना आपके लिए फायदेमंद है। हालांकि मॉर्निंग वॉक एक प्रकार का उत्तेजक है जो शरीर और मन को तरोताजा करती है। मॉर्निंग वॉक के दौरान मिलने वाली सुबह की धूप से विटामिन-डी भी प्राप्त होता है। विटामिन-डी हड्डियों को स्वास्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में फायदेमंद है।

इवनिंग वॉक के क्या फायदे हैं? शाम के समय वॉक करने से भी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।  शाम की सैर करना व्यस्त दिन के बाद शरीर को आराम प्रदान करती है। वॉक करने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव को दूर करता है और मूड को बेहतर बनाता है। ये उन लोगों के लिए एक उपयुक्त व्यायाम है जिन्हें काम से संबंधित दबाव या मानसिक थकान की दिक्कत बनी रहती है। वहीं रात के खाने के बाद टहलने से पाचन ठीक रहता है और पेट फूलने-गैस से बचाव होता है।

क्या है निष्कर्ष? जर्नल ऑफ स्लीप रिसर्च में साल 2020 में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक शाम की सैर करने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। खासतौर पर डायबिटीज मरीजों के लिए खाना खाने के बाद वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होता है। मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक दोनों ही आपकी सेहत के लिए बहुत लाभप्रद हैं। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार आप इनका चयन कर सकते हैं। रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलने का लक्ष्य बनाएं।