झीरम घाटी बयान के बाद कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, विकास तिवारी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

रायपुर। झीरम घाटी कांड को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

इससे पहले कांग्रेस ने विकास तिवारी को प्रवक्ता के पद से हटा दिया था। दरअसल, विकास तिवारी ने झीरम घाटी कांड की जांच को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने भाजपा के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा का भी नार्को टेस्ट कराने की बात कही थी।

IMG 7822

उनके इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर विकास तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। विकास तिवारी ने नोटिस का जवाब भी दिया, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उनका जवाब संतोषजनक नहीं लगा।

इसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने आदेश जारी करते हुए विकास तिवारी को अनुशासनहीनता के आधार पर कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित करने की कार्रवाई की। यह फैसला पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया बताया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई