BJP’s victory procession: भाजपा ने बिलासपुर में धूमधाम से निकाली विजय रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

BJP’s victory procession (बिलासपुर) : बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्ड में से 49 वार्ड जीतकर भाजपा ने एक तरफ जीत हासिल की है। इसके बाद सभी विजय प्रत्याशियों के साथ रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों सहित विधायकों ने शहर में विजय रैली निकाली।
इस दौरान रैली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पूर्व विधायक कृष्णमूर्तिबंधी सहित वरिष्ठ नेता और बिलासपुर जिला के कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान दिल्ली महामाया चौक सरकंडा से शुरू हुई। जो पुराना अरपा पुल सिम चौक गोल बाजार सिटी कोतवाली चौक हटरी चौक जूना बिलासपुर होते हुए गांधी चौक पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विजय रैली जिन जिन मार्ग से गुजरी वहां भाजपा के पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं का आभार करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया, कि अब बिलासपुर में विकास की वह रह दिखेगी जिसकी जनता उम्मीद कर रही है।
उन्होंने कहा कि अटल विश्वास पात्र का हर एक वादा पूरा किया जाएगा जिसका संकल्प चुनाव के पहले भाजपा ने किया था। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव में छत्तीसगढ़ और बिलासपुर की जनता ने जो विश्वास बीजेपी पर जाते हैं। उसे पर पूरा उतरेंगे और विकास की नहीं रहा को दिखाकर छत्तीसगढ़ को सुंदर स्वच्छ और विकसित राज बनाएंगे।





