सहायक शिक्षक भर्ती 2023: छठा चरण नहीं होगा, शिक्षा विभाग ने भ्रम किया दूर

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 को लेकर चल रहे भ्रम को साफ कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि भर्ती प्रक्रिया माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार पूरी कर ली गई है और अब छठवें चरण की कोई भी सूची जारी नहीं की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार सहायक शिक्षक के 6285 पदों के लिए 4 मई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। व्यापम ने 1 जुलाई 2023 को परीक्षा परिणाम घोषित किया था, जिसकी वैधता एक वर्ष तय थी। उस समय तक बी.एड. अभ्यर्थियों को अपात्र ठहराने का कोई न्यायालयीन आदेश नहीं था।

सीधी भर्ती 2023 के तहत पहले चार चरणों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई। इन चरणों में 5301 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति हुई, जिनमें 2621 बी.एड. अर्हताधारी भी शामिल थे। इसके बाद 2 अप्रैल 2024 को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बी.एड. अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक पद के लिए अपात्र घोषित किया गया, जिससे आगे की भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई।

उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में सरकार ने चयन सूची की वैधता 1 जुलाई 2025 तक बढ़ाई और मार्च–अप्रैल 2025 में पांचवें चरण की भर्ती कराई गई। इस चरण में हटाए गए बी.एड. अभ्यर्थियों के स्थान पर 2615 डी.एड. अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। इनमें से 1299 पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

विभाग ने साफ कहा है कि परीक्षा परिणाम की विस्तारित वैधता अवधि 1 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुकी है। छठवें चरण की मांग करने वाले अभ्यर्थी मेरिट सूची में काफी नीचे हैं, इसलिए उन्हें नियुक्ति का अवसर नहीं मिल पाया।

IMG 7751
Screenshot

शिक्षा विभाग ने यह भी कहा कि यदि अब अतिरिक्त चरण किया जाता है तो शिक्षक और व्याख्याता पदों की भर्ती प्रक्रिया भी दोबारा शुरू करने की स्थिति बन सकती है, जो न्यायसंगत नहीं है। साथ ही, भर्ती विज्ञापन जारी हुए दो साल से अधिक समय हो चुका है और बड़ी संख्या में नए अभ्यर्थी आगामी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने कहा है कि सहायक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया को समाप्त माना जाना पूरी तरह वैधानिक और उचित है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई